Defeat BJP Without Congress: कन्हैया कुमार ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा और टीएमसी दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के बिना बीजेपी का मुकाबला करना “व्यावहारिक रूप से मुश्किल” है और विपक्ष को एकजुट होकर लड़ना होगा।
कांग्रेस की भूमिका को बताया अहम
कन्हैया कुमार ने कहा कि “नो वोट टू बीजेपी” जैसे अभियान से राजनीतिक जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। लोगों को विकल्प चाहिए और कांग्रेस ही वह विकल्प दे सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ेगा।
साफ-सुथरी राजनीति की बात
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और साफ-सुथरी राजनीति की बात करती है। करीब 20 साल बाद पार्टी राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ रही है और नफरत व लूट की राजनीति को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
यह भी देखेंःAssembly Elections 2026: शिकायतों के बाद बड़ा फैसला, बंगाल के 15 बूथों पर फिर से मतदान
SIR और वोटर लिस्ट पर सवाल
कन्हैया कुमार ने वोटर लिस्ट में नाम कटने के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि कुछ इलाकों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है।
प्रवासी बंगालियों का मुद्दा भी उठाया
उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में बंगाली प्रवासियों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें घुसपैठिया बताया जा रहा है। साथ ही कहा कि बंगाल के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और बीजेपी को राज्य में सफल नहीं होने देंगे।