KVS Vacancy 2026: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए एक बड़ी भर्ती अभियान की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 900 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में स्वीकृत स्पेशल एजुकेटर के कुल 987 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 493 स्पेशल एजुकेटर-TGT पद और 494 स्पेशल एजुकेटर-PRT पद शामिल हैं। केवीएस की ओर से खाली पदों की जानकारी के लिए फिलहाल शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इस सरकारी भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा। आवेदन फरवरी 2026 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो TGT पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। जबकि PRT के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: AIIMS Vacancy: AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, सैलरी 40 हजार तक
टीजीटी के लिए योग्यता
TGT स्पेशल एजुकेटर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन में स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. या B.Ed. (जनरल) के साथ स्पेशल एजुकेशन में एक साल का डिप्लोमा शामिल है। आवेदकों को CTET पेपर-II पास होना अनिवार्य है।
पीजीटी के लिए योग्यता
PRT स्पेशल एजुकेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) पास होना चाहिए। इसके अलावा CBSE द्वारा आयोजित CTET पेपर-I पास करना पात्रता के लिए अनिवार्य है।