AIIMS Vacancy: अगर आप मेडिकल फिल्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर की ओर से नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि AIIMS जोधपुर भर्ती 2026 के तहत कुल 3 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें नर्सिंग ऑफिसर के लिए 1 पद, टेक्नीशियन के लिए 1 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 1 पद शामिल है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब पंजीकरण करें और अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
STEP 4. लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: MPPSC Vacancy: इस राज्य में DSP समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबेसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को 40,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30,000 रुपये प्रति माह सैलरी तय की गई है।