Khan Sir News: पटना स्थित कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड और कथित फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मशहूर शिक्षक खान सर (फैसल खान) शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक सिविल कोर्ट में अनुराग वर्मा की अदालत में खान सर अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल कर सकते हैं।
अदालत के सामने किया सरेंडर
आपको बता दें कि यह कदम उनके कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और उसके बाद उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के मद्देनजर उठाया गया है। यह FIR हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई है। इसी मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्होंने आज अदालत के सामने सरेंडर किया।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2 जून 2026 की रात को शुरू हुआ था। पटना के 'खान ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग संस्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव और तोड़फोड़ की थी। इसका आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर लगा था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर के कोचिंग के ही दो गार्ड कथित तौर पर हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब खान सर ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
धाराओं का खुलासा नहीं किया
इस मामले में पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि तोड़फोड़ मामले में शिक्षक खान सर को नामजद करते हुए उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। एसएसपी ने साफ किया था कि इस मामले में खान सर से पुलिस द्वारा जल्द ही पूछताछ की जाएगी, हालांकि उन्होंने दर्ज की गई धाराओं का खुलासा नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: CJP Protest: दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके; शिक्षा मंत्री को लेकर कह दी ये बड़ी बात!
प्रतिद्वंद्वी कोचिंग पर लगाया था आरोप
आपको बता दें कि खान सर ने शुरुआत में आरोप लगाया था कि तोड़फोड़ और फायरिंग के पीछे उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोग हैं। वहीं प्रतिद्वंद्वी कोचिंग वालों ने एक प्रेस कॉन्फेंस आयोजित कर कहा था कि खान सर ने पब्लिसटी या अन्य कारणों के लिए पूरी घटना को प्रायोजित करवाया था।
गार्ड्स ने किया था खुलासा
आपको बता दें कि खान सर के खिलाफ जो शिकायत थाने में दर्ज हुई है उसमें उनके गार्ड्स के बयान का जिक्र किया गया है। पुलिस का कहना है कि गार्ड्स ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कुछ उग्र लोग कोचिंग के बाहर जमा हो गए थे। वे गेट पर तैनात गार्ड को पीट रहे थे और बैनर फाड़ने लगे थे। आगे उन्होंने बताया कि "हम दोनों सुरक्षाकर्मी अपना-अपना शस्त्र लेकर खान सर के साथ ऑफिस से बाहर आए तो बाहर गेट पर भीड़ लगी हुई थी… लोग उग्र होकर हो हल्ला कर रहे थे। गार्ड्स ने बताया कि यह देख खान सर और उनके अज्ञात सहकर्मियों ने हम दोनों सुरक्षाकर्मी से कहा कि कि देख क्या रहे हो भीड़ पर अविलंब फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा…"