
Kia Carens CNG: किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पहली CNG कार लॉन्च कर दी है। कंपनी ने किआ Carens CNG को Premium (O) वेरिएंट में पेश किया है। Kia Carens CNG को खासतौर पर बड़ी फैमली को देख कर तैयार किया गया है। किआ ने इसमें इस्तेमाल की गई CNG किट पर 3 साल या 1,00,000 किमी की थर्ड-पार्टी वारंटी दी है। वहीं इस कार में सेफ्टी के मामले में भी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस कार को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कार की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Kia Carens CNG को सिर्फ एक मॉडल में पेश किया है, जो कि Premium (O) है। इस मॉडल के कीमत की बात करें, तो इस कार को कंपनी ने 11.77 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, इसके पेट्रोल मॉडल के कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है। जो सीएनजी मॉडल से थोड़ा सस्ता है।
1.5-लीटर का इंजन
वहीं, Kia Carens CNG के इंजन की बात करें, तो इस कार में 1.5-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल मोड में 115hp की पावर जनरेट करता है। इसमें Lovato की CNG किट लगाई गई है, जो अपनी परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 on Amazon: अमेजन से खरीदें Royal Enfield Hunter 350, जानिए कितनी मिल रही सस्ती
कार के फीचर्स
Carens के Premium (O) वेरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay दोनों को सपोर्ट करता है। साथ ही इस कार में आपको 15 और 16 इंच टायर, हेलोजन लैंप, हेलोजन टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना, टिल्ट स्टेयरिंग, पावर विंडो, रियर व्यू कैमरा, 12.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सेमी लेदरेट सीट्स, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, की-लैस एंट्री जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
कार के सेफ्टी फीचर्स
Kia Carens CNG के सेफ्टी की बात करें, तो इसमें 6 एयरबैग, ABS और EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ग्लोबल NCAP टेस्ट में इस कार को 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।