KIA New Launch: किआ भारतीय ऑटो बाजार में मारुति सुजुकी को कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी लोकप्रिय 7-सीटर एमपीवी किआ कारेन्स का फैक्टरी फिटेड सीएनजी वर्जन लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इस कार को पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे दीवाली 2026 से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
किस कार से मुकाबला
आपको बता दें कि रेगुलर कारेन्स फिलहाल लोवेटो की सीएनजी किट विकल्प के साथ आती है। लेकिन अब कंपनी इसमें फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट देगी। कारेन्स सीएनजी का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से दबदबा बना चुकी मारुति सुजुकी अर्टिगा और XL 6 से होगा।
इंजन और परफॉर्मेंस
सीएनजी किट को कार के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। पेट्रोल वर्जन में ये इंजन 115 एचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। सीएनजी मोड में पावर थोड़ी कम जरूर होगी, लेकिन माइलेज में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है, जिससे रनिंग कॉस्ट कम होगा।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki: 5 स्टार सेफ्टी और 28kmpl का माइलेज! मारुति की इस SUV पर मिल रहा 1.35 लाख तक का बंपर डिस्काउंट
सीएनजी मॉडल से बढ़ सकती है बिक्री
बता दें कि, जुलाई 2026 में किआ कारेन्स की 5,352 यूनिट्स बिकी थीं, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 30 प्रतिशत कम है। हालांकि जून 2026 की तुलना में जुलाई में बिक्री में सुधार देखने को मिला था। कंपनी को उम्मीद है कि सीएनजी मॉडल आने से इसकी बिक्री में बड़ा उछाल आ सकता है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि मौजूदा किआ कारेन्स पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 11.27 लाख से 21.67 लाख के बीच है। सीएनजी वेरिएंट की कीमत रेगुलर पेट्रोल मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।