Kia Seltos: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति और टाटा की गाड़ियों का हमेशान से दबदबा रहा है। लेकिन पिछले 7 सालों में एक विदेशी ब्रांड की एसयूवी ने मिडिल क्लास और युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई है। हम बात कर रहे हैं Kia Seltos की। 22 अग्सत 2019 को भारत में लॉन्च हुई इस कार ने कंपनी को देश के टॉप ऑटो मेकर्स की लिस्ट में खड़ा किया है।
कुल 8,28,684 यूनिट्स बिकीं
रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2019 से जुलाई 2026 के बीच सेल्टॉस की कुल 8,28,684 यूनिट्स बिकी की है, जिसमें 6.67 लाख से अधिक भारतीय बाजार में और 1.61 लाख से ज्यादा निर्यात शामिल हैं। किआ के आंध्र प्रदेश प्लांट से बनी कुल 19 लाख गाड़ियों में अकेले 43 फीसदी हिस्सेदारी सेल्टॉस की है। वहीं, जनवरी से जुलाई 2026 के बीच सेल्टॉस की 75,346 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 75 फीसदी ज्यादा है। इसके बाद Sonet की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत और Carens की 18 प्रतिशत है।
16 वैरिएंट में उतारा गया था
लॉन्च के समय Seltos को 16 वैरिएंट में उतारा गया था। इसमें ज्यादा फीचर्स, ज्यादा जगह, बेहतर आराम और प्रीमियम सुविधाएं दी गई थीं। अगस्त 2019 में अपने पहले ही महीने Seltos की 6,236 यूनिट बिकी थीं। ये भारत की टॉप-5 यूटिलिटी व्हीकल की लिस्ट में शामिल हो गई थी। फाइनेंशियल ईयर 2020 के शुरुआती आठ महीनों में Seltos की 81,717 यूनिट बिकीं और इसने Kia को भारत की टॉप-5 पैसेंजर व्हीकल कंपनियों में जगह बनाने में मदद की।
Seltos ने बनाया दबदबा
आपको बता दें कि FY2021 में 89,173 यूनिट, FY2022 में 95,929 यूनिट बिकीं, FY2023 में पहली बार बिक्री 1 लाख यूनिट के पार पहुंची और कुल बिक्री 1,00,132 यूनिट रही। FY2024 में 1,00,423 यूनिट बिकीं, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर से सिर्फ 291 यूनिट ज्यादा थीं। हालांकि, FY2025 में बिक्री 27 प्रतिशत घटकर 72,618 यूनिट रह गई। फिर FY2026 में बिक्री में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये आंकड़ा 83,747 यूनिट पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: WagonR Automatic On EMI: सिर्फ 1 लाख दें और घर ले आएं WagonR Automatic, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI
2026 में अब तक 75 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं
नई जनरेशन की सेल्टॉस को 2 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसकी बिक्री ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। जनवरी 2026 में सेल्टॉस की बिक्री 64 फीसदी बढ़कर 10,639 यूनिट तक पहुंच गई। जनवरी 2026 में 12,541 यूनिट्स बिकीं। जनवरी से जुलाई 2026 के बीच Kia Seltos की कुल 75,346 यूनिट बिकीं. ये पिछले साल की समान अवधि के 42,893 यूनिट के मुकाबले 75 प्रतिशत ज्यादा है। मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में यह फिलहाल हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉपियों और मारुति विक्टोरियस के बाद चौथे स्थान पर है।
कीमत और इंजन
किआ सेल्टॉस 2026 की कीमत 11 लाख रुपये से 21.82 लाख एक्स शोरूम है। इस गाड़ी के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल: 115hp, 1.5 लीटर टर्बो-डीजल: 116hp और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल: 160hp इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। इन इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। डीजल ऑटोमैटिक में 19.1 किमी प्रति लीटर तक है, जबकि पेट्रोल इंजन को लेकर कंपनी 17.9 किमी प्रति लीटर तक माइलेज देने का दावा करती है।