Kia New Launch: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनी किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को लॉन्च कर दिया है। Kia Syros EV में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी को कंपनी ने कुछ दिनों पहली ही अनवील किया था। अब इसकी कीमतों का ऐलान भी कर दिया गया है। इस नई इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू की जाएगी। तो आइए इस नई कार की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कितनी होगी कीमत
कीमत की बात करें, तो किआ की ओर से इस ईवी की भारत में एक्स शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है। BaaS के साथ इस ईवी को भारत में 7.99 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है। जिसके बाद प्रति किलोमीटर 3.3 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।
बैटरी और रेंज
Kia Syros EV को दो बैटरी के विकल्प साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 42 और 51.4 kWh के दो बैटरी ऑप्शन्स मिलते हैं। यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर 526 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें लगी मोटर 171 पीएस की पावर जनरेट करती है। ये एसयूवी 8.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसे 10 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज होने में 39 मिनट का वक्त लगता है। इसके लिए आपको 100kW का डीसी चार्जर इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें: Maruti New Launch: 24 जुलाई को लॉन्च होने जा रही नई मारुति ब्रेजा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
मिलेंगे ये फीचर्स
किआ की इस नई इलेक्ट्रिक ईवी में प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्हील्स, स्क्डि प्लेट, रूफ रेल, 30 इंच ट्रिनिटी स्क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, आठ स्पीकर का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलैस फोन चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, चार्जिंग पोर्ट, 16 लीटर फ्रंक स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स
वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, बिल्ट इन डैशकैम, 6 एयरबैग, रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं।