Maruti New Launch: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय एसयूवी मारुति ब्रेजा को नए अवतार में आने के लिए तैयार है। कंपनी इसे 24 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही ग्राहकों के बीच इसे लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। बता दें, इसके पहले एसयूवी का टॉप वेरिएंट भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो से एसयूवी की कुछ जानकारियां सामने आई हैं। तो आइए जानते हैं कि इस नई ब्रेजा में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
नया और आकर्षक लुक
नई ब्रेजा का ओवरऑल साइज और बॉडी शेप पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसके फ्रंट और रियर लुक में बदलाव किए जाएंगे। नई ब्रेजा में नई फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड LED हेडलाइट्स और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स व टेललाइट्स जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
नई ब्रेजा कार के अंदर बैठते ही आपको ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न फील मिलेगा। इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay मिलेगा। साथ ही पहली बार फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस मोबाइल चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
सेफ्टी फीचर्स
वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो नई ब्रेजा में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उच्च वेरिएंट्स में Level-2 ADAS सुरक्षा तकनीक भी मिल सकती है।
कितना दमदार इंजन
नई ब्रेजा में सबसे बड़ा अपडेट इंजन में हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक नया 1.0 लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो बेहतर पिकअप और पावर देगा। इसके अलावा कंपनी CNG वेरिएंट में भी कुछ बदलाव कर सकती है।