Kia New Launch: दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक पैठ को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की Kia Syros EV को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कार किआ की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है, जो सीधे तौर पर टाटा पंच EV और एमजी विंडसर EV जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि किआ अपने इस एसयूवी को कब तक लॉन्च कर सकती है।
टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लॉन्च से पहले टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल गई है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक हुई तस्वीरों और टेस्टिंग फुटेज के अनुसार, Syros EV में फ्रंट ग्रिल, बंपर और रियर बंपर को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके इंटीरियर में भी कुछ बदलावों को किया जा सकता है। इस एसयूवी का डिजाइन Kia Syros की तरह ही होगा। । इसमें ICE वर्जन की तरह ही 30 इंच का ट्रिनिटी पेनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया गया है। जिसमें कनेक्टिड कार नेविगेशन सिस्टम, ड्यूल पेन सनरूफ, स्लाइड और वेंटिलेटिड जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: भारत में जल्द लॉन्च होगी टाटा सिएरा ईवी, जानें क्या है खासियत और कितनी होगी कीमत
कब होगी लॉन्च
कार निर्माता कंपनी किआ की ओर से अभी तक एसयूवी के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को निर्माता भारतीय बाजार में तीन से चार महीनों में लॉन्च कर सकते हैं।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो कीमत का असली खुलासा तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ICE वेरिएंट के मुकाबले में इस एसयूवी को भारत में 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास तक लॉन्च किया जा सकता है।