Tata New Launch: भारत में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि निर्माता की ओर से अभी तक इस पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत कितनी होगी।
कब होगी लॉन्च
निर्माता ने अभी एसयूवी के लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारत में अगले चार से पांच महीनों के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो टाटा सिएरा के ईवी वर्जन को 20 से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसके कीमत का असली खुलासा तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: MG ला रही है नई 'भौकाली' SUV! सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानें क्या है खासियत
मिल सकते हैं ये फीचर्स
एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, फ़्लश डोर हैंडल, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, ट्रिपल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, Hypr HUD, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर के साथ Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, 5G कनेक्टिविटी, सेगमेंट में सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पावर्ड टेलगेट, टेरेन मोड्स, पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कितनी होगी रेंज
टाटा की ओर से सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को दो बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसमें 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक के विकल्प को दिया जा सकता है। साथ ही सिंगल चार्ज में इस एसयूवी को 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज दी जा सकती है।