Heart Attack Risk: सेहत और खान-पान को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच एक नई रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आमतौर पर हम मानते हैं कि खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट ही हार्ट अटैक की मुख्य वजह है, लेकिन एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि आपका ब्लड ग्रुप भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। रिसर्च के अनुसार, कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों में अन्य के मुकाबले दिल का दौरा पड़ने का जोखिम काफी अधिक होता है। तो आइए जानते हैं कि किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा होता है।
ब्लड ग्रुप 'O' वालों को नहीं होता है ज्यादा खतरा
एक रिसर्च के अनुसार जिन लोगों को ब्लड ग्रुप 'O' होता है, उनकी अपेक्षा 'ए' और 'बी' वाले ब्लड ग्रुप के लोगों को हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इन दोनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों में ब्लड क्लॉट यानी खून का थक्का जमने की आशंका 40 प्रतिशत ज्यादा होता है। जैसा की सबको पता है कि शरीर में खून का थक्का जमना हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण होता है।
ब्लड ग्रुप 'ए' और 'बी' वालों को होता है खतरा
ब्लड ग्रुप हार्ट अटैक का कारण कैसे बन सकता है इसको लेकर शोधकर्ताओं ने 4 लाख से ज्यादा लोगों पर एक रिसर्च किया तो उस स्टडी में पाया गया कि ब्लड ग्रुप 'A' या 'B' वाले लोगों में 'O' ब्लड ग्रुप वालों की अपेक्षा हार्ट अटैक का खतरा 9 प्रतिशत अधिक होता है। इसलिए जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ए' और 'बी' होता है, उनको थोड़ी सावधानियां बरतनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: सावधान! क्या आपको भी आता है बार-बार पेशाब? इन 5 गंभीर बीमारियों का हो सकता है इशारा
हार्ट की बीमारी के कारण
आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान पान हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण होता है। क्योंकि आजकल ज्यादातर लोगों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से हार्ट की बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है कि एक्सरसाइज या किसी भी तरह का वर्कआउट नहीं करना, जिसकी वजह से लोग मोटापा के शिकार हो जा रहे हैं और मोटापा तो कई बीमारियों की जड़ होता है।
सावधानी ही बचाव है
विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लड ग्रुप एक आनुवंशिक कारण है जिसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन सही जीवनशैली से जोखिम को कम किया जा सकता है। समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर प्राकृतिक चीजों को डाइट में शामिल करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या एक्सरसाइज करें।