Krishnavataram Collection: सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना स्टारर 'कृष्णावतारम पार्ट 1' 7 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन काफी सुस्त रहा, लेकिन दूसरे ही दिन यानी शुक्रवार को कमाई में इजाफा देखा गया। फिल्म ने शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। तो आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन किया।
फिल्म का कुल कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 42 लाख की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ और फिल्म ने दूसरे दिन 1.15 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 1713 शोज मिले। फिल्म ने हिंदी में 2.15 करोड़ कमाए और तमिल में 3 लाख और तेलुगू में 7 लाख का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने टोटल 3.82 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म ने ग्रॉस 4.57 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म की कहानी
यह फिल्म व्यास द्वारा रचित हिंदू संस्कृत ग्रंथ 'ब्रह्म वैवर्त पुराण' पर आधारित है। इसमें उन घटनाओं को दर्शाया गया है जो भगवान कृष्ण के राधा से अलग होने के बाद, तथा उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके जीवन के दौरान घटित हुईं। यह फिल्म कृष्ण के जीवन को सत्यभामा के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।
फिल्म का बजट
'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' 2026 की एक भारतीय भक्ति फिल्म है, जिसे हार्दिक गज्जर ने लिखा और निर्देशित किया है, और साजन राज कुरुप व शोभा संत ने 'क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट' और 'अथाश्रीकथा मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ के आसपास बताया गया है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं। भगवान श्रीकृष्ण का मुख्य किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने अदा किया है। वहीं, राधा का किरदार सुष्मिता भट्ट ने निभाया है। रुक्मिणी की भूमिका में निवासिनी कृष्णन हैं।