NEET UG Registration 2026: नीट UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से नीट यूजी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस दिन कर सकेंगे आवेदन
आपको बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 11 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Jobs 2026: यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में ऑफिसर लेवल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आवेदन शुल्क
नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी एनसीएल वर्ग के छात्रों को 1600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, थर्ड जेंडर को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं भारत से बाहर के सेंटर्स के लिए एप्लीकेशन फीस 9500 निर्धारित है।
करेक्शन विंडो के लिए डेट्स जल्द होंगी घोषित
आपको बता दें कि पहले फॉर्म में करेक्शन के लिए 10 मार्च से 12 मार्च तक विंडो ओपन की जानी थी। लेकिन अब आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इसलिए करेक्शन डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। करेक्शन डेट्स के लिए एनटीए की ओर से जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐलान किया जाएगा।