UP Pollution Control Board Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) की ओर से ऑफिसर लेवल की भर्तियां निकाली गई हैं। बोर्ड ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 मार्च 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले UPPCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 40 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) के 26 पद और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के 14 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: IDBI Bank Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में 1300 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत वेतन मिलेगा।