Lava New launch: देसी ब्रांड Lava ने अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Lava Bold 2 5G के नाम से पेश किया है। ये स्मार्टफोन पिछले साल के Lava Bold 5G का सक्सेसर है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
इस दिन से शुरू होगी सेल
आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें Feather White और Midnight Black कलर शामिल है। इस फोन की सेल 19 मार्च से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कितनी है कीमत
Lava Bold 2 5G को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में पेश किया है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसकी कीमत 12,999 रुपये तय की है।कंपनी ने बताया है कि यह कीमत स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत रखा गया है। साथ ही, फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: iQOO New Launch: भारत में लॉन्च हुआ iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कितनी है कीमत
मिलेंगे ये फीचर्स
इस हैंडसेट में 6.67-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इस फोन में डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। ये स्मार्टफोन फोन MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट पर चलता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz है।
दमदार बैटरी और कैमरा
Lava Bold 2 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Lava Bold 2 5G की थिकनेस 7.55mm है। वहीं कैमरे की बात करें, तो लावा के इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा।