Lava New Launch: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा जल्द ही बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसे कंपनी Lava Bold N2 नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह फोन अमेजन पर उपलब्ध होगा। इसमें 13MP प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इस दिन होगा लॉन्च
आपको बता दें कि कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर पोस्ट जारी किया गया है। जिसमें डिवाइस की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी गई है, ये फोन भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगा। Lava Bold N2 के लॉन्च से पहले ही एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी उपलब्धता को कन्फर्म कर रहा है। लिस्टिंग में हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं।
दो कलर ऑप्शन शामिल
जारी टीजर के मुताबिक इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जिसमें ब्लैक और सिल्वर शामिल है। टीजर के जरिए Bold N2 में एक USB Type-C पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल भी दिखाई दे रही है। Bold N2 में भी 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Tecno New Launch: टेक्नो ने भारत में लॉन्च किया Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
डुअल रियर कैमरा सेटअप
आपको बता दें कि Lava Bold N2 में पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश देखने को मिलेगी। साथ ही फोन में देखने पर ऐसा लग रहा है कि फोन के पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस डिवाइस में Unisoc 9863A चिपसेट के साथ 4 GB तक RAM और 64 GB स्टोरेज मिल सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो Lava Bold N1 को 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब उम्मीद की जा रही है कि Bold N2 भी लगभग इतनी ही कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि कीमत का असली खुलासा तो फोन के लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।