Tecno New Launch: टेक्नो कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Tecno Pova Curve 2 5G नाम से पेश किया है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8000 एमएएच बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें स्ट्रोम टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्व और मायस्टिक पर्पल कलर ऑप्शन शामिल है। वहीं, इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की कीमत में आता है। इसके साथ ही 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 29,999 रुपये की कीमत में लाया गया है।
लॉन्च ऑफर
आपको बता दें कि टेक्नो के Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन की सेल 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर करेगी।
यह भी पढ़ें: Vivo New Launch: Vivo V70 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक, 19 फरवरी को फोन की होगी धांसू एंट्री
मिलते हैं ये फीचर्स
Tecno Pova Curve स्मार्टफोन में 6.78-इंच का फुल-HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.18 प्रसेंट, पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है। इ
फोन का कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के यूआई पर रन करता है।