LIC HFL Vacancy 2026: सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह नियुक्तियां देशभर के विभिन्न राज्यों में की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 180 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयनित होने वाले युवाओं को सैलरी के रूप में कैटेगरी के अनुसार 38,709 - 41,509 तक वेतन प्रदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: PNB Vacancy 2026: पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, ऐसे कर सकेंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा होना चाहिए। डिस्टेंस/ कॉरेस्पॉन्डेंस/ और पार्ट टाइम से करने वाले आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके साथ आवेदक को कंप्यूटर सिस्टम को ऑपरेट करने और उसपर काम करने की नॉलेज होनी चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट आदि के माध्यम से जमा किया जा सकता है।