PNB Vacancy 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर के पोस्ट के लिए नई भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
पीएनबी नई भर्ती 2026 में रिक्तियां
पोस्ट पदों की संख्या
ऑफिसर सिविल इंजीनियर JMG स्केल I 21
ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर JMG स्केल I 07
ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियर JMG स्केल I 02
कुल 30
यह भी पढ़ें: CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ में 9,195 पदों पर पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग और इंग्लिश लैंग्वेज से 25-25 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और प्रोफेशनल नॉलेज से 50-50 सवाल पूछे जाएंगे।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को 50 रुपये एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होंगी। बाकी अन्य कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 1000/- रुपये देना होगा।