महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। 66 साल के अजित पवार बारामती जा रहे थे, जहां वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। उनका प्लेन बारामती के पास लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में उनके साथ चार अन्य लोग भी नहीं बचे। पूरा महाराष्ट्र इस खबर से सदमे में है। कई बड़े नेता शोक जता रहे हैं।
राजनीति में लंबा सफर और रिकॉर्ड
अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे। वे छह बार डिप्टी सीएम बने, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। वे शरद पवार के भतीजे थे और बारामती उनकी मजबूत सीट रही। 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एनसीपी की कमान संभाली थी। वे गरीबों के लिए काम करने और प्रशासन को समझने के लिए जाने जाते थे। उनका अचानक जाना सबके लिए बड़ा झटका है।
चुनावी हलफनामे में बताई संपत्ति
2024 के चुनाव में अजित पवार ने अपना हलफनामा दाखिल किया था। मायनेटा जैसी वेबसाइट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) करीब 124 करोड़ रुपये थी। इसमें से कुछ देनदारियां (लोन) भी थीं, जो लगभग 21 करोड़ रुपये की बताई गईं। असल में उनकी कुल संपत्ति 124 करोड़ से ज्यादा थी, लेकिन लोन घटाने के बाद नेट अमाउंट यही आता है।
ये भी पढ़ें : Private Plane हादसे के बाद बड़ा सवाल, क्या ऐसे विमान में सफर करने वालों को भी मिलता है Insurance और कितनी रकम का होता है कवर
बैंक, कैश और निवेश की डिटेल
उनके पास कैश में 14 लाख रुपये से ज्यादा थे। बैंक अकाउंट्स में 6.81 करोड़ रुपये जमा थे। अजित पवार के अपने अकाउंट में 3 करोड़ के करीब, पत्नी सुनेत्रा पवार के अकाउंट में भी इतनी ही रकम थी। पोस्टल सेविंग और एनएसएस में 1.52 करोड़ रुपये थे। शेयर और बॉन्ड में भी उन्होंने 24 लाख रुपये लगाए थे। परिवार ने कुल मिलाकर 30 लाख रुपये से ज्यादा शेयरों में निवेश किया था। कोई बड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं बताई गई।
सोना-चांदी, गाड़ियां और जेवरात
अजित पवार ने 38 लाख रुपये की गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी घोषित की थी। पत्नी सुनेत्रा के पास 1.19 करोड़ से ज्यादा कीमत के जेवर थे। गाड़ियों की वैल्यू 80 लाख रुपये बताई गई। इनमें लग्जरी कारें शामिल थीं। ये सब उनकी मूवेबल संपत्ति का हिस्सा थे, जो कुल 8 करोड़ से ज्यादा की थी।
जमीन-जायदाद और घरों की वैल्यू
उनकी सबसे बड़ी संपत्ति जमीन-जायदाद थी। एग्रीकल्चर लैंड 13.21 करोड़ की थी। नॉन-एग्रीकल्चर लैंड 37 करोड़ की वैल्यू की थी। एक कमर्शियल बिल्डिंग 11 करोड़ से ज्यादा की थी। रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में उनके नाम पर कई घर थे - दो 3-3 करोड़ के, एक 2 करोड़ का और एक 90 लाख का। पत्नी सुनेत्रा के नाम पर 22 करोड़ से ज्यादा के चार घर-फ्लैट थे। कुल मिलाकर करोड़ों की अचल संपत्ति परिवार के पास छूट गई है