LPU Violence: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस में 26 और 27 सितंबर को भारी बवाल, हिंसा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और रेप की अफवाह फैलने के बाद गुस्साएं छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया, जो देखते ही देखते हिंसक झंडप और लूटपाट में बदल गया।
यूनिवर्सिटी कैंपस और यूनी मॉल में लूटपाट
उपद्रवियों ने कैंपस के बीचों-बीच स्थित यूनी मॉल को निशाना बनाया। मॉल के अंदर कांच के दरवाजे और शीशे तोड़ दिए गए। परिसर में लगे ATM और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचाया गया। सामने आए वीडियो में चेहरे ढके हुए लड़के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लूटकर भागते दिखे।
लवली स्वीट्स और कपड़ों की दुकान में तोड़फोड़
यूनी मॉल स्थित लवली स्वीट्स को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। कपड़ों की दुकानों में भी सामान बिखरा मिला। एक लड़का कपड़े की एक दुकान में अपने साइज का जींस चेक करता दिख रहा है। लूट के साथ-साथ मॉल और आसपास के इलाके में तोड़फोड़ भी हुई। ATM मशीनें भी क्षतिग्रस्त की गईं, दुकानों का सामान बिखरा पड़ा था. पूरे कैंपस में कांच के टुकड़े, जली हुई चीजें और उजड़ी दुकानें दिख रही थीं।उपद्रवियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कैंपस में लगे CCTV कैमरों को तोड़ दिया। कैंपस के डिस्प्ले के लिए रखे गुए MiG-23 लड़ाकू विमान और सैन्य टैंक पर भी कुछ उपद्रवी चढ़ गए।
LPU में क्या हुआ?
कैंपस में एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा के साथ रेप किया है। इस मैसेज के फैलते ही छात्र न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। कैंपस में हिंसा के बाद उपद्रवियों ने नेशनल हाईवे-44 (NH-44) को जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिनमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थीं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्या कहा?
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस घटना को सिर के खारिज किया है। LPU के डीन सौरव लखनपाल ने स्पष्ट किया कि मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि यह पूरी तरह से एक अफवाह थी।
यह भी पढ़ें: NCERT ने कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक की जारी, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभरीत को देखते हुए पंजाब ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस वायरल मैसेज फैलाने वालों, हिंसा भड़काने और लूटपाट करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।