Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Day 7: चिरंजीवी ने फिल्म 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है। 12 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी धमाका कर रही है। तो आइए जानते हैं फिल्म ने 7 दिनों में कुल कितने कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन ही 41.6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये कमाए और संक्रांति के अवसर पर तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा और पांचवे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 18.9 करोड़ रुपये की कमाई की और रविवार को फिल्म का कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये रहा।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इसी के साथ चिरंजीवी की इस फिल्म का 7 दिनों का कुल कलेक्शन 157.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो उसका आंकड़ा भी आपको चौंका देगा। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 222.5 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ये जल्दी की 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Collection: वीकेंड पर ‘राहु केतु’ का चला जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
फिल्म का बजट
आपको बता दें कि मन शंकर वर प्रसाद गारू फिल्म के डायरेक्टर अनिल रविपुड़ी है। चिरंजीवी के साथ नयनतारा, वेंकटेश, कैथरीन ट्रेसा, जरीना वहाब, हर्ष वर्धन, अभिनव गोमातम लीड रोल में हैं। ये एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसका बजट 150 करोड़ है। इसे शाइन स्क्रीन्स गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनाया गया है।
‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ के बारे में
फिल्म में चिरंजीवी ने शंकरा वर प्रसाद नाम के एक रिटायर्ड खुफिया अधिकारी का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को खतरों से बचाता है। वहीं, नयनतारा एक अमीर बिजनेसमैन शशिरेखा की बेटी के रूप में नजर आती हैं।