Maruti Cars Price Hike: अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके बजट पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है। कंपनी ने अपनी एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप के जरिए बिकने वाली गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी है। एरिना की कारों में 10,000 रुपये तक और नेक्सा की गाड़ियों में 30,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। हालांकि ऐसा नहीं है कि हर कार इतनी महंगी होगी।
किन कारों की कीमत में बढ़ोतरी?
मारुति सुजुकी ओर से भारतीय बाजार में एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें Alto K10, S-Presso, Celerio, WagonR, Swift, Dzire, Brezza और Victoris जैसे मॉडल के नाम शामिल हैं।
किस कार पर कितनी बढ़ी कीमत
आपको बता दें कि कार के मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। Alto K10, Celerio, S-Presso, WagonR की कीमत में 2500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा स्विफ्ट 5000 तो Dzire की कीमत 7500 रुपये बढ़ गई है। मारुति ब्रेजा 5000 और अर्टिगा 7500 रुपये महंगी कर दी गई है। जबकि सबसे ज्यादा Victoris की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं Fronx 7500 और Jimny 15 हजार रुपये तक महंगी हुई है।
यह भी पढ़ें: MG Hector Tomahawk: MG ला रही अब तक की सबसे दमदार 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV! सिंगल चार्ज में चलेगी 530 किलोमीटर
क्यों बढ़ाई गई कीमतें
कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट हो सकती है। ऑटो इंडस्ट्री में महंगाई, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े खर्च में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अपनी लागत और मार्जिन को संतुलित रखने के लिए कंपनी कीमतों में बदलाव कर रही है।
कार की एक्स-शोरूम कीमत पर पड़ेगा
कीमत में बढ़ोतरी का सीधा असर कार की एक्स-शोरूम कीमत पर पड़ेगा। एक्स शोरूम कीमत बढ़ने से RTO टैक्स और इंश्योरेंस का खर्च भी बढ़ जाएगा, जिससे ऑन रोड कीमत ज्यादा हो जाएगी। वहीं, लोग पर गाड़ी लेने वाले ग्राहकों की डाउन पेमेंट और मासिक किस्त में थोड़ा इजाफा होगा। हालांकि, वास्तविक अंतर इस बात पर निर्भर करेगा कि ग्राहक कितना लोन लेता है, कितनी डाउन पेमेंट करता है और लोन टाइम और ब्याज दर क्या है।