MG Hector Tomahawk: MG Motor भारत में अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Hector Tomahawk को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नई SUV की टीवी कमर्शियल (TVC) शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसको 26 अगस्त को पेश किया जाएगा। यह MG की पहली कार होगी, जिसे नए MG Adapt आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भविष्य में आने वाली हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों में भी होगा।
गाड़ी का डिजाइन
नई Hector Tomahawk का डिजाइन काफी अलग और दमदार नजर आता है। मौजूदा हेक्टर के मुकाबले यह ज्यादा ऊंची, लंबी और चौड़ी नजर आती है। इसमें हेडलैंप से जुड़ी ब्लैक ग्रिल, स्पोर्टी लुक के लिए ब्लैक ट्रिम, पारंपरिक डोर हैंडल और क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं। फ्रंट और बॉडी पर ब्लैक ट्रिम का इस्तेमाल SUV को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। इलेक्ट्रिक मॉडल होने की वजह से फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से को काफी हद तक बंद रखा गया है।
गाड़ी के डायमेंशन
डायमेंशन की बात करें तो MG Hector Tomahawk की लंबाई करीब 4,745mm, चौड़ाई 1,850mm और व्हीलबेस करीब 2,810mm बताया जा रहा है। Hector Tomahawk को बड़ी SUV के तौर पर पेश किया जाएगा।
5 सीटर प्रीमियम केबिन
बड़ी SUV होने के बावजूद इसे 5-सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस गाड़ी में बेज कलर की सीट अपहोल्स्ट्री का यूज किया है। हालांकि डैशबोर्ड का पूरा लेआउट अभी सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि कंपनी इसमें सॉफ्ट-टच मटीरियल्स और एक क्लीन और मॉडर्न डिजाइन देगी।
यह भी पढ़ें: Bolero Finance Plan: 2.10 लाख देकर घर लाएं नई महिंद्रा बोलेरा, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
बैटरी और रेंज
MG Hector Tomahawk EV में 69.2kWh का LFP बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. कंपनी इसमें करीब 201bhp की कैपेसिटी वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि फुल चार्ज में यह एसयूवी लगभग 530 किमी की रेंज दे सकती है। बड़ी बैटरी और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ SUV में बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद भी की जा रही है।
26 अगस्त को उठेगा पर्दा
बता दें, शुरुआत में इसे पूरे तरह इलेक्ट्रिक अवतार में लाया जाएगा। हालांकि बाद में कंपनी इसमें प्लग-इन हाइब्रिड का ऑप्शन भी जोड़ सकती है। यह गाड़ी मुख्य रूप से Mahindra XEV 9S जैसी प्रीमियम गाड़ियों को टक्कर देगी। कंपनी 26 को इसकी कीमत, चार्जिंग स्पीड और आधिकारिक फीचर्स से पर्दा उठाएगी।