Maruti Ignis Production: देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने पॉपुलर और प्रीमियम हैचबैक Ignis का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने अब इसकी नई बुकिंग्स लेना भी बंद कर दिया है। कंपनी अब सिर्फ वही गाड़ियां बेच रही हैं, जो स्टॉक में बची हुई है। ऐसे में इस महीने Maruti Suzuki Ignis पर कंपनी की तरफ से अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे यह कार पहले के मुकाबले काफी सस्ती मिल सकती है।
कितना मिलेगा डिस्काउंट
आपको बता दें कि ग्राहक Maruti Ignis पर ₹50,000 से ₹60,000 तक या उससे भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम बजट में एक स्टाइलिश और भरोसेमंद कार लेना चाहते हैं।
मिलते हैं ये फीचर्स
Maruti Ignis अपने अलग और यूनीक डिजाइन के लिए जानी जाती है, जो इसे बाकी छोटी कारों से थोड़ा अलग बनाती है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, और रियर पार्किंग कैमरा है।
यह भी पढ़ें: Car Launches May 2026: MG Majestor से Tata Sierra EV तक, ये धांसू कारें मई में होने जा रही हैं लॉन्च
कैसा है इंजन
मारुति इग्निस में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर में चलाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह इंजन 83 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो 5-स्पीड मैन्युअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है। माइलेज भी ठीक-ठाक है, इसलिए रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए यह कार एक बढ़िया ऑप्शन बन जाती है।
नजदीकी डीलर से लें जानकारी
आपको बता दें कि यह डिस्काउंट हर शहर या डीलरशिप पर थोड़ा अलग हो सकता है और कुछ शर्तों के साथ आता है। इसलिए अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अपने नजदीकी डीलर से पूरी जानकारी जरूर लें। यह ऑफर केवल स्टॉक रहने तक ही सीमित है।