Maruti Flex Fuel Car: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार को पेश किया है। कंपनी की फ्लेक्स फ्लूय वाली पहली कार Wagon R है। बता दें, केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Wagon R का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इस मौके पर मारुति सुजुकी के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भारत की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार है।
प्रदूषण में लगभग 40 प्रतिशत योगदान परिवहन क्षेत्र का
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कार को अनवील करते हुए कहा कि देश में होने वाले कुल प्रदूषण में लगभग 40 प्रतिशत योगदान परिवहन क्षेत्र का है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए अल्टरनेटिव फ्यूल और बायो फ्यूल को तेजी से अपनाने की जरूरत है। मारुति सुजुकी की ये नई कार इस दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में वैकल्पिक फ्यूल का इस्तेमाल बढ़ेगा।
ईंधन आयात पर निर्भरता कम करना भी प्राथमिकता
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के लिए ईंधन आयात पर निर्भरता कम करना भी एक बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए वैकल्पिक ईंधन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनके मुताबिक अल्टरनेटिव फ्यूल सेक्टर करीब 23 लाख करोड़ रुपये का बड़ा उद्योग बनने की क्षमता रखता है।
E85 ईंधन जल्द ही पेश किया जाएगा
वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि E85 ईंधन जल्द ही पेश किया जाएगा और इसकी कीमत E20 पेट्रोल से काफी कम होगी, जो अभी मौजूद मानक है। उन्होंने बताया कि यानि आने वाले समय में जब पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को बढ़ाया जाएगा, तो पेट्रोल की कीमत कम होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: New Traffic Rules: इस राज्य में ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव, अब सीधे WhatsApp और SMS के जरिए भेजे जाएंगे चालान
क्या है फ्लेक्स-फ्यूल और इसकी खासियत?
फ्लेक्स-फ्यूल कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 20% इथेनॉल मिश्रण (E20) से लेकर 85% इथेनॉल मिश्रण (E85) तक के किसी भी ईंधन पर आसानी से चल सकती है। E85 का मतलब है कि कार 85% इथेनॉल और सिर्फ 15% पेट्रोल के मिश्रण पर दौड़ेगी। इससे पेट्रोल पर निर्भरता बेहद कम हो जाएगी और प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी।
फ्लेक्स फ्यूल के फायदे
आपको बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि हायर ब्लेंडेड फ्लूयल के इस्तेमाल के चलते वाहनों के इंजन और अन्य कंपोनेंट पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। आने वाले समय में सरकार देश में पेट्रोल में इथोनॉल की मात्रा बढ़ाने पर विचार कर रही है। इन वाहनों में अगर E85 ग्रेड का पेट्रोल भी इस्तेमाल किया जाएगा, तो इससे परफॉर्मेंस और मेंटनेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।