Flipkart Sale: अगले महीने यानि सितंबर में iPhone 18 Pro लॉन्च होने की चर्चा है। ऐसे में iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने से पहले फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में कंपनी के मौजूदा फोन iPhone 17 Pro Max पर शानदार ऑफर मिल रहा है। अगर आप नया प्रीमियम आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में आपको भारी बचत करने का मौका मिल रहा है। तो आइए विस्तार से इसके डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
डिस्काउंट के बाद कीमत
आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इस फोन को 1,41,999 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक ऑफर पर 8000 तक की एक्स्ट्रा सेविंग की जा सकती है। इस तरह लिस्टेड डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिलाकर ग्राहक कुल 16000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके कीमत को और भी कम किया जा सकेगा।
मिलते हैं ये फीचर्स
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिन XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें सेरेमिक शील्ड 2 और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है। वहीं पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm तकनीक पर बना एप्पल का A19 चिपसेट दिया गया है।
मिलता है दमदार कैमरा
iPhone 17 Pro Max में फोटोग्राफी के लिए बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीनों ही सेंसर्स 48-48 मेगापिक्सल के हैं। इसमें अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसमें 18 मेगापिक्सल का मल्टी-आस्पेक्ट कैमरा दिया है।