Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है। इस सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस सेल के दौरान सैमसंग का Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन भी काफी कम कीमत पर मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 9,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि ये फोन आपको कितनी कीमत पर मिलेगा।
मिल रहा बंपर डिस्काउंट
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 35,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल के दौरान आप इस फोन को 26,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन पर सीधा 9,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स
इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट SBI और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 1,825 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर के बाद इस फोन को आप 25,174 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल लाइव: iPhone 17 से लेकर Nothing तक, सस्ते में खरीदें ये प्रीमियम स्मार्टफोन्स
मिलेंगे ये फीचर्स
इस फोन में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेर्ट को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई केवल 7.4mm है। इसमें 4nm टेक्नोलॉजी पर बना स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो बड़े कूलिंग चैंबर के साथ आता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन IP67 पॉवर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के सात आता है। साथ ही सैमसंग इस फोन पर 6 साल तक के Android OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट्स मिल रहा है। वहीं इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।