UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने युवाओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। पिछले पाँच सालों से शिक्षक भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। हाल ही में जारी हुए यूपी टीईटी के नतीजों में 13 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब इन सभी के लिए नौकरियों का नया रास्ता खुलने जा रहा है। बता दें योगी आदित्यनाथ ने ख़ुद ऐलान किया है कि टीईटी पास युवाओं के लिए भर्तियों का विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी में शिक्षकों की कितनी भर्ती निकलने वाली है और किस वर्ग के लिए कितने पदों पर वैकेंसी निकलेगी।
6 महीने में 60 हज़ार युवाओं को मिलेगी नौकरी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और यूपी लोक सेवा आयोग मिलकर 60 हज़ार से अधिक पदों पर भर्तियाँ करने की तैयारी में है। इसमें बेसिक शिक्षक परिषद से लेकर एलटी ग्रेड और प्रधानाध्यपकों के पद शामिल हैं। योजना के मुताबिक़ दिसंबर 2026 तक इन सभी भर्तियों की परीक्षाएँ पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है।
किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती?
बेसिक शिक्षा परिषद में असिस्टेंट टीचर, नगरीय क्षेत्र - कुल 11,508 पद
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) - 17 हजार पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) - 2609 पद
प्रिंसिपल (क्लास 11 से 12) - 1475 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर - 1929 पद
प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर - 897 पद
अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में टीचर - 1700
यह भी पढें: Bank Of India Jobs: बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
अभ्यर्थियों की चिंता
हालाँकि सरकार की ओर से बड़ी संख्या में भर्ती का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राइमरी लेवल पर लगभग 11-12 हज़ार पद काफ़ी कम हैं। लाखों अभ्यर्थी इसके लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, ऐसे में एक पद पर सैकड़ों दावेदार होंगे। इस बार पास हुए 13 लाख अभ्यर्थियों के अलावा पिछले सालों के भी लाखों टीईटी पास अभ्यर्थी लाइन में हैं। ऐसे में कॉम्पिटिशन काफी ज्यादा होगा और आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों में से महज कुछ हजार को ही नौकरी मिल पाएगी।