NEET UG 2026: नीट री-एग्जाम का रिजल्ट कुछ ही दिनों में आने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच नीट छात्रों के लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है। दो राज्यों में मेडिकल सीटों में इजाफा किया गया है। इस फैसले से इन राज्यों के हजारों छात्रों को फायदा होगा, जो नीट परीक्षा दे चुके हैं और सरकारी सीट की उम्मीद लगाए हैं।
तमिलनाडु में बढ़ी इतनी सीटें
तमिलनाडु में हाल ही में बनी जोसेफ विजय की सरकार लगातार छात्रों के हितों के लिए काम कर रहे हैं। सीएम विजय खुद भी नीट के खिलाफ बयान दे चुके हैं और उनका मानना है कि छात्रों को 12वीं के नबरों पर ही दाखिला दिया जाना चाहिए। इसी बीच राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटों का इजाफा किया गया है।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: एनटीए ने जारी की नीट यूजी 2026 की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट, इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बिहार के इन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई सीटें
नेशनल मेडिकल कमीशन की तरफ से तमिलनाडु के अलावा बिहार में भी मेडिकल की सीटों को बढ़ाया गया है। बिहार में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में MBBS की 50 सीटें बढ़ाई गई हैं। पहले यहां 200 सीटों पर एडमिशन होने थे, लेकिन अब यहां 250 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा नालंदा मेडिकल कॉलेज में भी 50 सीटों का इजाफा किया गया है। अब यहां 150 से बढ़कर 200 सीटों पर MBBS के एडमिशन लिए जाएंगे। साथ ही श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में भी 50 सीटें बढ़ाकर अब 150 सीटों पर एडमिशन होंगे।
कब आएगा NEET का रिजल्ट?
नीट री-परीक्षा 21 जून को आयोजित हुई थी। ये परीक्षा 3 मई को हुई परीक्षा के पेपर लीक होने की वजह से फिर कराई गई थी, जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है, जिसका इंतजार छात्रों को बेसब्री से है।