NEET UG 2026 Counseling Updates: मेडिकल काउंसिल कमेटी ने इस साल नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया को छात्रों के लिए बहुत आसान और डिजिटल बना दिया है। नए बदलावों के लागू होने के बाद छात्रों को बार-बार मेडिकल कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीट अपग्रेड, सीट छोड़ने और एनआरआई कोटे से जुड़े कई काम अब ऑनलाइन किए जा सकेंगे। जिससे छात्रों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
सीट अपग्रेड के लिए नहीं जाना होगा कॉलेज
अगर आपको काउंसलिंग के किसी राउंड में सीट मिल जाती है और आप अगले राउंड में बेहतर कॉलेज के लिए अपग्रेड का विकल्प चुनते हैं, तो अब आपको आवंटित मेडिकल कॉलेज में जाकर फिजिकल रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत उनकी मौजूदा सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी और वह अगले राउंड में आसानी से हिस्सा ले सकेंगे।
ऑनलाइन छोड़ सकेंगे सीट
एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन Withdrawal की सुविधा भी शुरू की है। नियमों के तहत अगर कोई छात्र अपनी आवंटित सीट छोड़ना चाहता है, तो उसे अब कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। एमसीसी के आधिकारिक पोर्टल पर निर्धारित समय के अंदक ऑनलाइन आवेदन करके ही सीट छोड़ सकता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी, जिससे अभ्यर्थी का समय और मेहनत दोनों बचेंगे।
NRI कोटे के डॉक्यूमेंट पोर्टल पर होंगे अपलोड
नई व्यवस्था लागू होने के बाद डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI कोटा के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए भी प्रक्रिया आसानी हो जाएगी। जी हां NRI कोटा के तहत दाखिला लेने वाले छात्र अब अपनी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सीधे एमसीसी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन वेरिफिकेशन से यह पूरी प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी हो जाएगी।
राज्यों को भी जारी किया निर्देश
मेडिकल काउंसिल कमेटी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की काउंसलिंग एजेंसियों को भी निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा है कि वे मेडिकल कॉलेज की सीटों, फीस, उपलब्ध कोर्स और दूसरी जरूरी जानकारी पोर्टल पर साफ-साफ और आसानी से उपलब्ध कराएं। ताकि उम्मीदवार काउंसलिंग के दौरान सही जानकारी के आधार पर कॉलेज और कोर्स का चयन कर सके।