NEET PG Counseling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस सीट मैट्रिक्स में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) प्रोग्राम के लिए 13522 और केंद्रीय आंतरिक कोटा के तहत (एमएस और एमडी) की 727 सीटें शामिल हैं। साथ ही मानद यूनिवर्सिटी में (एमएस-एमडी) की 7537 सीटें और डीएनबी प्रोग्राम की 9201 सीटों का ब्यौरा शामिल है।
अलग-अलग सीटों का ब्योरा जारी किया
उम्मीदवार चाहें तो एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीजी मेडिकल काउंसलिंग सिलेक्शन के तहत सीट मैट्रिक देख सकते हैं। कमेटी ने अलग-अलग सीटों का ब्यौरा जारी किया है जिसे यहां दर्शाया गया है।
कैटिगरी वाइज सीट मैट्रिक्स 2026
सीट कैटेगरी कुल सीटें
अखिल भारतीय कोटा (एमडी-एमएस) 13,522 सीटें
केंद्रीय आंतरिक कोटा (एमडी-एमएस) 727 सीटें
डीएनबी पीजी काउंसलिंग 9201 सीटें
यूनिवर्सिटी (एमडी-एमएस) 7537 सीटें
इन चारों कैटेगरी में कुल 30 हजार से ज्यादा सीटों का ब्यौरा दिया गया है। उम्मीदवार काउंसलिंग के वक्त अपनी पसंद तय करने से पहले अलग-अलग कैटेगरी में उपलब्ध सीटों की संख्या की जांच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका! दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक-इन-इंटरव्यू; सैलरी ₹2 लाख तक
कैसे चेक करें सीट मैट्रिक्स?
1. उम्मीदवारों को नीट पीजी की सीट मैट्रिक्स चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशयल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा
2. इसके बाद उम्मीदवारों को पीजी मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन खोलना होगा।
3. इसके बाद केंद्रीय आंतरिक कोटा, डीएनबी और डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए सीट मैट्रिक्स का लिंक सर्च करना होगा।
4. अब डॉक्यूमेंट खोलें और अपने पसंद के प्रोग्राम और संस्थान के लिए सीटों की जांच कर लें।
5. अगर आप चाहे तो इस पेज को भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
नीट पीजी काउंसलिंग के पहले फेस का शेड्यूल
नीट पीजी काउंसलिंग के जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण में पंजीकरण, पसंद के कॉलेज और प्रोग्राम चुनने की प्रक्रिया तय तारीखों के अनुसार होगी। इसमें पंजीकरण 12 से 21 अक्तूबर तक जारी हैं। इसके साथ ही ऑप्शन भरने और उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया 13 से 22 अक्टूबर तक जारी रहेगी और अंत में 24 अक्टूबर को उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी। एमसीसी ने उम्मीदवारों को ये सलाह दी है कि उम्मीदवार कैटेगरी वाइज सीटों की उपलब्धता को पहले ही अच्छे से जांच लें