NEET UG Counselling Round-2 Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2026 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी या जो अपने कॉलेज और कोर्स को अपग्रेड करना चाहते हैं, वे राउंड-2 में भाग ले सकते हैं। MCC शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 03 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
काउंसलिंग शेड्यूल
MCC शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी और 8 सितंबर तक चलेगी। वहीं कॉलेज और कोर्स सिलेक्शन की प्रोसेस यानी चॉइस फिलिंग 03 सितंबर से 09 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी। वहीं 11 सितंबर 2026 को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। इसके बाद 19 सितंबर को शामिल हुए कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
छात्रों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरने के बाद काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी और फिर अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और कोर्स का चुनाव करना होगा।
सीट मैट्रिक्स जरूर देंख
MCC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि चॉइस भरने से पहले राउंड-2 की सीट मैट्रिक्स को अच्छी तरह देख लें। कॉलेज और कोर्स का सिलेक्शन अपनी प्रायोरिटी के अनुसार करें। साथ ही, निर्धारित समय के भीतर चॉइस लॉक करना बेहद जरूरी है। अपनी पसंद भरने के बाद समय पर चॉइस लॉक करना जरूरी है। अगर आप खुद लॉक नहीं करते हैं, तो तय समस सीमा खत्म होने पर सिस्टम इसे खुद ही लॉक कर देगा। इसके बाद कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4 Exam: बिहार TRE-4 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत; अब एक ही चरण में होगी परीक्षा, 30 दिनों में दूर होंगी शिकायतें
चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को ध्यान से करें
अंतिम सीट अलॉटमेंट आपकी भरी गई प्राथमिकताओं, रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को ध्यान से करें।