Metro and Rapid Rail: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल सेवा का उद्घाटन किया। हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने स्वयं मेट्रो में यात्रा कर नई व्यवस्था का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों, चिकित्सकों और अधिकारियों से बातचीत की। कार्यक्रम के तहत वे जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।
शताब्दी नगर से मेरठ साउथ
प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सवार हुए। यात्रा के दौरान उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बच्चों के साथ उनकी सहज बातचीत ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कम समय, ज्यादा सुविधा
दिल्ली से मेरठ के बीच लगभग 85 किलोमीटर की दूरी है, जिसे तय करने में पहले तीन से साढ़े तीन घंटे तक लग जाते थे। नई रैपिड रेल और मेट्रो सेवा शुरू होने से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। इससे दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी देखेंःModi Attacks Opposition: मेरठ से मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- प्रधानमंत्री बनने को जनता का दिल जीतना जरूरी
किफायती विकल्प
नई सेवा के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और मेरठ के बीच आवागमन अधिक आसान होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी के कारण लोग कम किराए वाले क्षेत्रों में रहकर भी राजधानी में काम कर सकेंगे। इससे आवास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा
परियोजना को आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि यह पहल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति देगी।