Best Mid-Size SUV: भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण इनका दमदार लुक, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर सेफ्टी और आरामदायक केबिन है। फैमिली के लिए SUV बेहतर मानी जाती है क्योंकि इनमें जगह ज्यादा होती है, लंबी यात्रा में कंफर्ट मिलता है। अगर आप एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15 लाख तक है, तो आज हम आपके लिए देश की टॉप 3 बेस्ट मिड-साइज SUV की डिटेल्स लेकर आए हैं।
Hyundai Creta
Hyundai Creta देश की सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV में से एक है। इसमें पेट्रोल, डीजल और टर्बो पेट्रोल तीनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. डीजल वेरिएंट करीब 19 kmpl तक का माइलेज देता है। पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे फैमिली के लिए एक ऑल-राउंडर बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 10.80 लाख है।
Kia Seltos
किया सेल्टोस अपनी शानदार स्टाइलिंग, एडवांस्ड फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 11 लाख से शुरू होती है. इसमें पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं और माइलेज करीब 17–19 kmpl तक रहता है। इसके मुख्य फीचर्स में 30-इंच का डुअल स्क्रीन सेटअप, लेवल-2 ADAS सेफ्टी, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Maruti Suzuki Grand Vitara
अगर आपका फोकस माइलेज और कम मेंटेनेंस पर है, तो Grand Vitara एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी शुरुआती कीमत 10.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जो इको-फ्रेंडली हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आती है। इसका 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 102 bhp देता है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में 91 bhp के साथ इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ उपलब्ध है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 27.97 kmpl तक का माइलेज मिलता है।