Automatic cars in India: शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और डेली कम्यूट की परेशनी के चलते भारत में ऑटोमैटिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऑटोमैटिक कार शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर गियर बदलने की झंझट से बचाता है। साथ ही इसे चलाना भी काफी आरामदायक रहता है। अच्छी बात ये है कि अब आपको ऑटोमैटिक कार के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप कम बजट में भी ऑटोमैटिक कार को खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन सी 5 ऑटोमैटिक कारें आज सबसे ज्यादा बिक रही हैं, सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं और वैल्यू फॉर मनी में टॉप पर हैं?
Maruti Suzuki S-Presso
भारत में मारुति S-प्रेसो सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार है। 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, कीलेस एंट्री, हिल-होल्ड असिस्ट, ESP, और रियर पार्किंग सेंसर जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसका 1.0-लीटर इंजन 67 बीएचपी और 89 एनएम देता है, जिसे 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। माइलेज 25.3 किमी/लीटर (AMT) के करीब है। ग्राहक इसे मात्र 4.75 लाख रुपये में AMT के साथ खरीद सकते हैं।
Maruti Suzuki Alto K10
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 AMT भारत की दूसरी सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार है। यह सुविधा 5-स्पीड ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) तकनीक के साथ आती है, जो इसे शहर के ट्रैफिक के लिए एक सहज और किफायती विकल्प बनाती है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.95 लाख रुपये है। ये 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 67 बीएचपी पावर और 89 एनएम टॉर्क देता है। सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं।
यह भी पढ़ें: Studds Helmet: Studds ने लॉन्च किया नया Trooper Superman Edition हेलमेट, जानें कीमत और खासियत
Renault Kwid
रेनॉल्ट क्विड AMT उन लोगों के लिए है, जो कम बजट में SUV जैसा लुक चाहते हैं। इस ऑटोमैटिक कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये है। इसके प्रमुख फीचर्स में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स, रोटरी गियर सेलेक्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और शानदार 22.3 किमी/लीटर तक का माइलेज शामिल है।
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो AMT माइलेज के लिए मशहूर है। इसके VXi AMT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें लगा 1.0-लीटर K10C इंजन 5-स्पीड AMT के साथ 67 बीएचपी और 89 एनएम देता है। क्लेम्ड ARAI माइलेज 26 किमी/लीटर है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, हिल-होल्ड असिस्ट, ESP, और 6 एयरबैग्स (सुरक्षा के लिए) जैसे प्रमुख फीचर्स मिलते हैं।