Migraine: आजकल माइग्रेन की समस्या एक आम समस्या बन गई है। माइग्रेन की बीमारी में सिर के आधे हिस्से में काफी तेज दर्द होता है, तो कभी पूरे सिर में दर्द होने लगता है। माइग्रेन की बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है। माइग्रेन में होने वाले दर्द की वजह से कभी-कभी लोगों को उल्टी, घबरराहट जैसी शिकायतें भी हो जाती है। माइग्रेन का दर्द काफी असहनीय दर्द होता है, माइग्रेन के दर्द कभी-कभी कुछ घटों में ही ठीक हो जाते हैं, तो कभी कुछ दिन भी लग जाते हैं। लेकिन अगर आपको भी माइग्रेन की शिकायत है, तो आप इन इलाजों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं किन इलाजों को अपनाकर माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
तुलसी का तेल
माइग्रेन की शिकायत होने पर तुलसी का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो माइग्रेन के दर्द को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
सेब का सिरका
माइग्रेन की शिकायत होने पर सेब के सिरके का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए। इससे दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
सिर की मालिश
माइग्रेन की शिकायत होने पर तेल से सिर की मालिश करनी चाहिए, क्योंकि मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है, जिससे दर्द से आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें: Kidney Infection: किडनी में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, तुरंत करें पहचान, जानें बचाव के तरीके
अदरक का पानी
माइग्रेन की शिकायत होने पर अगर आप अदरक का सेवन करते हैं, तो इससे माइग्रेन के दर्द से आराम मिलता है। इसके लिए अदरक को पानी में उबाल लेना चाहिए, फिर उसमें शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।
सितोपलादि चूर्ण
माइग्रेन की शिकायत होने पर सितोपलादि चूर्ण का सेवन करना चाहिए। सितोपलादि चूर्ण में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
अश्वगंधा
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसका सेवन माइग्रेन की शिकायत होने पर काफी लाभदायक साबित होता है। अगर आप दूध के साथ एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।