Kidney Infection: किडनी हमारे शरीर के बेहद अहम अंग में से एक है। किडनी खून से टॉक्सिंस जैसे यूरिया और क्रिएटिनिन, एक्स्ट्रा लिक्विड्स और वेस्ट मटीरियल को बाहर निकालकर पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। लेकिन आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से लोगों को किडनी में इंफेक्शन की शिकायत हो जाती है। ये बीमारी तब होती है जब किडनी में हानिकारक बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। किडनी में इंफेक्शन की शिकायत होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, समय रहते इलाज करा लेना चाहिए। वरना सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किडनी में इंफेक्शन के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।
किडनी में इंफेक्शन के लक्षण
- कमर के नीचले हिस्से में दर्द
- पेट दर्द
- ठंड लगना
- बार-बार यूरिन जाना
- यूरिन में बदबू आना
- उल्टी महसूस होना
- यूरिन में जलन महसूस होना
- बुखार
- भूख में कमी
- कमजोरी महसूस होना
- खुजली की शिकायत होना
यह भी पढ़ें: Soup For Cold: सर्दी-जुकाम की समस्या से हैं परेशान, तो दवा नहीं बल्कि इन सूप से करें बीमारी की छुट्टी
किडनी इंफेक्शन के घरेलू इलाज
- किडनी इंफेक्शन की शिकायत होने पर भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी भरपूर मात्रा में पीने से किडनी बेहतर तरीके से काम करेगी और बॉडी में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालेगी। रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
- किडनी इंफेक्शन की शिकायत होने पर लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाये जाते हैं, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- अगर किडनी में दर्द हो रहा है, तो इसके लिए गर्म पानी की सिकाई करें। जी हां गर्म हीटिंग पैड को किडनी वाले हिस्से पर रखकर सिकाई करने से फायदा मिलता है।
- सेब का सिरका किडनी इन्फेक्शन की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं, जो इन्फेक्शन की शिकायत से छुटकारा दिलाते हैं।
- किडनी इंफेक्शन की शिकायत होने पर डाइट में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी और इंफेक्शन से भी बचाव होगा।
- किडनी इन्फेक्शन की शिकायत होने पर नींबू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नींबू किडनी को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। जिससे किडनी साफ और स्वस्थ होती है।
- किडनी इंफेक्शन की शिकायत होने पर यूरिन को बिल्कुल भी न रोकें। यूरिन रोकने से परेशानी बढ़ सकती है।