Rivaj Movie Story: तीन तलाक समाज की एक कड़वी सच्चाई रही है, जिसे फिल्म 'रिवाज' के जरिए बेहद इमोशनल और दर्दनाक तरीके से स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह वह प्रथा है जिसमें एक खत, एक मैसेज या एक शब्द के जरिए औरत की पूरी दुनिया उजाड़ दी जाती थी। यह फिल्म तीन तलाक के दर्द, अपमान और उस मानसिक टूटन को दिखाती है, जिससे एक औरत गुजरती है। इस फिल्म में जैनब के पति का रोल आफताब शिवदासानी ने निभाया है।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसे उसका पति स्पीड पोस्ट के जरिए तलाक देता है। उसके बाद उस महिला के संघर्ष की पूरी कहानी दिखाई जाती है। ये कहानी है जैनब (मायरा सरीन) की। जैनब एक बहादुर लड़की है जो पुराने रिवाजों को चुनौती देती है। जैनब की शादी समाज के दबाव में हो जाती है, लेकिन जो रिश्ता एक समझौते से शुरू होता है, वो जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाता है। उसका पति हनीफ (आफताब शिवदासानी) और उसका परिवार उसे बहुत तकलीफ देता है। वो हर रोज घर के कामों में और चुपचाप दर्द सहने में फंसी रहती है। हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि उसे अबॉर्शन के लिए मारा पीटा जाता है।
पूरी तरह टूट जाती है जैनब
जब जैनब पूरी तरह टूट जाती है, तो वो अपने माता-पिता के घर जाने का फैसला करती है, लेकिन उसके घर छोड़ते ही, पति हनीफ उसे स्पीड पोस्ट के जरिए तीन तलाक का नोटिस भेज देता है। एक खत के साथ सालों का रिश्ता खत्म कर दिया जाता है। इस तलाक के बाद जैनब अकेली पड़ जाती है और उसे कानून, समाज और अपने ही लोगों के तानों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Movie Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मर्दानी 3' की दहाड़, तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन
अपने हक के लिए लड़ने का फैसला करती
दिल टूटने के बावजूद ज़ैनब हार नहीं मानती और अपने हक के लिए लड़ने का फैसला करती है। उसकी जिंदगी में तब मोड़ आता है जब उसकी मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के वकील रमजान कादिर (मिथुन चक्रवर्ती) से होती है, जो उसे इंसाफ की राह दिखाते हैं। इस फिल्म की कहानी बेहद ही दर्दनाक और इमोशनल हैं, इस फिल्म को देख आपकी आंखों से आंसू निकल जाएंगे।
फिल्म का कास्ट
रिवाज’ (2025) एक सामाजिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में मायरा सरीन (ज़ैनब), आफताब शिवदासानी (हनीफ़) और मिथुन चक्रवर्ती (रमज़ान कादिर) हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनोज सती ने किया है और यह Zee5 पर उपलब्ध है।