
Modi's attack from Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया. यहां उन्होंने 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त देश के किसानों को समर्पित की. जनसभा में पीएम मोदी ने आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला अपने ‘बेटियों के सिंदूर’ के नाम पर लिया है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा बताने वालों पर भी कड़ा प्रहार किया.
पाकिस्तान दुःखी है, यह तो सब कोई समझ सकता है। लेकिन, पाकिस्तान का ये दुःख कांग्रेस और सपा से सहन नहीं हो पा रहा है: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी pic.twitter.com/kqxo3iMh3O
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2025
कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से खुश नहीं हैं और इसे तमाशा बता रहे हैं. उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि क्या आतंकियों को मारने से पहले सपा से पूछना पड़ेगा? उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आतंकवादियों की हालत देखकर रोने लगती है। मोदी बोले कि नया भारत अब भोलानाथ की पूजा करता है और दुश्मनों के सामने कालभैरव बनकर खड़ा होता है.
यह भी पढ़ेंःMan Proposes Grlfriend: सच्चे प्यार की जीत, 7 साल में 43वीं बार प्रपोज कर जीता प्रेमिका का दिल
किसान सम्मान और यूपी में मिसाइल निर्माण
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 3.75 लाख करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं, जिसमें सिर्फ यूपी को 90 हजार करोड़ और काशी को 900 करोड़ का लाभ मिला है. उन्होंने इस बात पर भी गर्व जताया कि यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण होगा, जो पाकिस्तान की हर साजिश का जवाब देगी. मोदी ने कहा कि उनका विकास मंत्र है—जो ज्यादा पिछड़ा, उसे ज्यादा सहायता मिलेगी.