.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D04fa79dc-7649-4ff6-b854-21f5779ad8b1&w=3840&q=75)
Man Proposes Grlfriend: जब किसी शख्स को सच्चा प्यार होता है, तो वह हार नहीं मानता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया यूके के ल्यूक विंट्रिप ने, जिन्होंने अपने प्यार सारा को पाने के लिए 7 सालों तक इंतजार किया और 42 बार रिजेक्ट होने के बावजूद हार नहीं मानी। 43वीं बार जब ल्यूक ने सारा को फिर से शादी के लिए प्रपोज किया, तो इस बार सारा का जवाब 'हां' था। दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी, जहां ल्यूक को जल्दी ही यकीन हो गया कि सारा ही उनकी जिंदगी की हमसफर हैं।
42 बार 'ना', फिर भी नहीं टूटा हौसला
ल्यूक ने पहली बार जमैका के बीच पर घुटनों के बल बैठकर सारा को प्रपोज किया था, लेकिन सारा ने अपने पारिवारिक कारणों से इनकार कर दिया। इसके बाद भी ल्यूक ने हर बार सारा को खास अंदाज में प्रपोज किया — चाहे वो प्राग के महल में रोमांटिक सजावट हो या सारा की विश लिस्ट पूरी करने की कोशिश। हर 'ना' के बाद उनका प्यार और भी गहरा होता गया। उन्होंने कहा था, "मैं चाहता हूं सारा की बेटियां देखें कि उनकी मां से कोई कितना प्यार करता है।"
यह भी देखेंःPakistan woman returned India: दशक बाद पाकिस्तान लौटी महिला को कोर्ट से राहत, अब फिर भारत लौटेंगी रक्षंदा
43वीं बार में मिली मंजिल, फिर रचाई शादी
42वीं बार इनकार के बाद सारा ने वादा किया कि अगली बार वो हां कहेंगी — और ल्यूक ने एक साल का इंतजार किया। 2023 में लंदन के ग्रीनविच में ल्यूक ने सारा को उनके पसंदीदा गाने के साथ प्रपोज किया और कहा, "तुम मेरी दुनिया का सेंटर हो।" सारा इस बार बिना रुके मान गईं। मई 2025 में दोनों ने जमैका में डेस्टिनेशन वेडिंग की। अब इनकी प्रेम कहानी इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।