Monalisa: सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह खुशी नहीं बल्कि उनका दर्द है। मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया तो वो सुसाइड कर लेंगी।
मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की थी शादी
आपको बता दें कि मोनालिसा ने कुछ समय पहले ही मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी की थी। उनकी शादी केरल के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। लेकिन मोनालिसा के शादी का उनके परिवार वालों ने विरोध किया। फरमान खान पर लव जिहाद के आरोप भी लगे। उनके खिलाफ शिकायत भी की गई थी।
'हम दोनों सुसाइड कर लेंगे'
हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने कहा, 'हमारे पास सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता बचा है। अगर दिल्ली की सरकार, मध्य प्रदेश की सरकार, केरल की सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे। इसके अलावा हमारे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। खुलेआम हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं। हमें काटने और मारने की धमकी दी जा रही है।'
यह भी पढ़ें: 2026 की नई ब्लॉकबस्टर: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज के छूटे पसीने, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया हाहाकार
'सनोज मिश्रा अच्छे इंसान नहीं'
आगे मोनालिसा ने कहा, 'वो जो सनोज मिश्रा बोल रहे हैं कि मोनालिसा का नाम लेते हुए मुझे शर्म आ रही है। मोनालिसा मेरे फिल्म का हिस्सा नहीं बनेगी। मुझे खुद ही नहीं बनना है। क्योंकि वे इतना गंदा और घटिया इंसान है। सनोज मिश्रा इतना गंदा है न वो लड़कियों को फिल्मों के नाम पर छोटी-छोटी लडकियों के साथ छेड़छाड़ करता है। 'सनोज मिश्रा अच्छे इंसान नहीं हैं। मैंने अपने परिवार को बताया कि उन्होंने मुझे सेट पर 10 बार गलत तरीके से छुआ, लेकिन वहां भी मुझे शुरू में कोई सपोर्ट नहीं मिला। आगे उन्होंने कहा कि मैं सारी सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि प्लीज मुझे और मेरे पति को सपोर्ट करें. हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता है। वरना हम लोग सुसाइड कर लेंगे।'
फरहान बोले "मैं आर्य समाज में था"
शादी के बाद हो रहे विरोध के बीच फरमान खान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका जुड़ाव आर्य समाज से रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल नाम से नहीं, बल्कि अपने संस्कारों और आस्था से भी जुड़े हुए हैं। फरमान ने कहा कि मैं आंतकी नहीं हूं, मैं बस एक छोटा सा कलाकार हूं। मेरे पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से आर्य समाज में था और पूजा करता था। मेरी सिर्फ एक गलती है कि मैं मुस्लिम परिवार में जन्मा हूं। इसीलिए लोग मुझे गलत समझ रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं। हमें अगर काम नहीं करने दिया गया तो हम सुसाइड कर लेंगे। बिना पैसे के कैसे जिएंगे।'