Motorola New Launch: मोटोरोला भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Motorola Edge 70 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट पर एक लाइव माइक्रोसाइट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये फोन इस ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा और ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले क्वालिटी है। तो आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
इस दिन होगा लॉन्च
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। ये फोन कई अलग-अलग कलर में पेश किया जाएगा, जिनमें Pantone Tea शेड में Satin Luxe फिनिश, Pantone Titan शेड में Tailored Fabric फिनिश और Pantone Lily White शेड में Marble फिनिश शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo New Launch: भारत में लॉन्च हुआ Oppo F33 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
मिलेंगे ये फीचर्स
फोन में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED क्वाड-कर्वेड डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जो धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी देगा। सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर (Sony LYT-710), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो मोटोरोला के किसी भी प्रीमियम फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। साथ ही, यह 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।