Oppo New Launch: ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Oppo F33 Pro 5G नाम से पेश किया है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट मिल रहा है जिसके साथ फोन में 7,000mAh की बैटरी भी मिल रही है। साथ ही इसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसमें Misty Forest, Passion Red और Starry Blue शामिल है। वहीं कीमत की बात करें, तो Oppo F33 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये है। डिवाइस को आप Flipkart और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Ai+ New Launch: धमाकेदार एंट्री! मात्र ₹8,999 में खरीदें Ai+ Nova 2 5G, आज से शुरू हुई पहली सेल
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें 6.57-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मूद एक्सपीरियंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी (हाई-प्रेशर वाटर जेट्स) से सुरक्षित बनाती है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
दमदार कैमरा और बैटरी
इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा है, जो 'AI Group Selfie' फीचर के साथ आता है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी तेजी से चार्ज हो जाती है।