Motorola New Launch: अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। मोटोरोला कंपनी ने अपने सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature को दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने अब तक के सबसे बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। मोटोरोला सिग्नेचर में चार 50-मेगापिक्सल कैमरे हैं और इसमें 5,200mAh की बैटरी है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
फोन के फीचर्स
Motorola Signature में 6.8-इंच सुपर HD (1,264 x 2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक है। यह फोन क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर चलता है। ऑडियो के लिए, इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।
फोन का कैमरा
Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें Sony LYTIA 828 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो LYTIA 600 सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 500 सेंसर कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Redmi New Launch: भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
फोन की बैटरी
इस फोन में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 90W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 50W TurboPower वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, 5G, 4G LTE, NFC, GPS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें टोन कार्बन और पैंटोन मार्टिनी ऑलिव कलर शामिल हैं। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999 (लगभग 1,05,064 रुपये) है। यह स्मार्टफोन शुरुआत में मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया पेसिफिक रीजन में आगामी महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अलग-अलग रीजन में इसकी उपलब्धता आने वाले महीनों में शुरू होगी।