Redmi New Launch: रेडमी ने आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi Note 15 5G के नाम से पेश किया है। रेडमी का यह फोन अपग्रेडेड कैमरा, नए डिजाइन और दमदार बैटरी से लैस है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन के फीचर्स
Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। रेडमी ने अपने इस सस्ते फोन में हाइड्रो टच 2.0 टेक्नोलॉजी यूज किया है, जिसकी वजह से गीले हाथों से भी टच करने पर डिस्प्ले काम करेगा। यह फोन IP66 डस्ट और वाटरप्रफ रेटिंग के साथ आता है।
Android 16पर बेस्ड
Redmi Note 15 5G स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट, 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में डुअल-सिम सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलता है, जो लेटेस्ट एआई फीचर्स से लैस है। इसमें कंपनी ने एआई इरेज, एआई रिमूव रिफ्लेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।
फोन का कैमरा
कैमरे की बात करें, तो फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।
फोन की बैटरी
इस फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसके साथ 45W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। वहीं, फोन चार साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रहा है।
फोन की कीमत
Redmi Note 15 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसके पहले 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं दूसरे 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 21,999 रुपये है। इसमें 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।