MP Board 10th 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की जांच के लिए छात्र को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा।
कब जारी होगा रिजल्ट
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ 14 से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी कर सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है। मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार करीब 16 लाख स्टूडेंट्स को है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर igh School Certificate Examination (HSC)-10th Result 2026' या 'Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026-12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. 'Submit' बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें: UP School Books: यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, 9वीं से 12वीं तक सिर्फ सरकारी किताबें अनिवार्य
SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट
एमपी बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट एसएमएस से पाने के लिए स्टूडेंट्स यह तरीका अपना सकते हैं। अपने फोन पर टाइप करें MPBSE12 इसके बाद लिखें अपना रोल नंबर और भेज दें 56263 पर। मान लीजिए आपा रोल नंबर है 987654 तो लिखें MPBSE12 987654 और भेज दें 56263 पर। इतना करने से घोषित हो जाने के बाद आपका रिजल्ट फोन पर एसएमएस के रूप में भेज दिया जाएगा।
इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एवं अभिभावक mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in से भी रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी 12वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी
MP Board 10th-12th Second Exam 2026 Datesheet के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी। 10वीं बोर्ड एग्जाम 19 मई तक और 12वीं बोर्ड एग्जाम 25 तक आयोजित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है सरकारी रिजल्ट से संबंधित ताजा जानकारी के लिए यहां दिए जा रहे अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।