
MP Ravi Kishan: गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को अजय कुमार यादव, निवासी आरा (बिहार) बताया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की खुली धमकी दी। आरोपी ने कहा कि “रवि किशन यादवों के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।” जब सचिव ने विरोध किया तो आरोपी और उग्र हो गया और कहा कि “जब बिहार आओगे, तो जान से मार दूंगा।”
भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक बातें
फोन कॉल के दौरान आरोपी ने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने इसी दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बयान से सांसद समर्थकों में नाराजगी फैल गई है।
यह भी देखेंःKharge statement: खरगे का आरएसएस पर बैन लगाने का बयान, बीजेपी ने कहा,दंगाइयों के साथ खड़ी है कांग्रेस
सुरक्षा बढ़ाने की मांग
धमकी मिलने के बाद सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उन्होंने रवि किशन की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, रवि किशन ने हाल ही में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने “भोजपुरी इंडस्ट्री को बेचा और सनातन का नाम इस्तेमाल कर फायदा उठाया।