MP SI Subedar Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस एसआई सूबेदार मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद Main Exam Result- Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test -2025 पर क्लिक करें।
3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करें।
4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आगे की प्रक्रिया
बता दें कि जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अंतिम राउंड फिजिकल टेस्ट (PET & PMT), पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट के लिए तारीख का ऐलान जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NEET 2026 पेपर लीक: परीक्षा से 10 दिन पहले ही कोचिंग संचालक के पास था नीट का पेपर! सबूत मिटाने के लिए जलाई कॉपियां
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं सैलरी की बात करें, तो इस भर्ती में सूबेदार एवं सब- इंस्पेक्टर (SI) पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को लेवल 9 के अंतर्गत 36200-114800 रुपये प्रति महीना वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
एमपी पुलिस एसआई भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया गया था। जिसका रिजल्ट फरवरी में जारी किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 18 मई 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब 18 मई 2026 को मेन्स रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें से एसआई के लिए कुल 472 पद और सुबेदार के लिए कुल 28 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।